कानपुर: कानपुर जिला के पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी का घूस लेते हुए वीडियो हुआ वायरल, मामले पर जांच बैठी
कानपुर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के घूस लेते 2 वीडियो शुक्रवार सुबह 7 बजे वायरल हो गया है। एक वीडियो में वह खुद पैसे लेते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में एक आदमी नोट को कागजों में लपेट रहा है,तो अधिकारी मना कर देते हैं और फिर इशारे से अपने चपरासी को दिलवा देते हैं।वीडियो सामने आने के बाद जांच बैठा दी गई है। सीडीओ का कहना ही की मामला गंभीर जांच कराई जाएगी