बरेली: किला थाना क्षेत्र के मलुकपुर नाले के पास मकान का लिंटर गिरने से मां बेटे हुए घायल
किला थाना क्षेत्र के मलुकपुर नाले के पास मकान का लिटंर गिरने से मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।