बरबीघा: मदारी चक गांव में रेलवे ठेकेदार ने पैसों के लेनदेन को लेकर की फायरिंग, पेटी कॉन्ट्रैक्टर बाल-बाल बचे
बरबीघा नगर क्षेत्र स्थित मदारीचक गांव में मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि 12 बजे रेलवे ट्रैक निर्माण स्थल पर पैसों के लेनदेन को लेकर हुई गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई।जहानाबाद निवासी पेटी कांट्रेक्टर राकेश कुमार पर मुख्य ठेकेदार अमित कुमार ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।