विक्रमगंज में छठ महापर्व को लेकर विक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर परिषद विक्रमगंज सहित सभी इलाकों के छठ घाटों पर सफाई, लाइटिंग, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य आज रविवार शाम 5 बजे तक पूरी तरह संपन्न कर लिया गया है। काशी घाट सहित नगर परिषद क्षेत्र के तेरहों घाटों पर जल में बैरिकेटिंग, चुना छिड़का किया गया है।