NH-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र में हरपुर चौक के पास की है। घायलों की पहचान बरौनी थाना के लदौरा के रहने वाले सुकेश कुमार (26), हरदेव पासवान (41) और हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी प्रमोद कुमार (43) के रूप में की गई है।