वारासिवनी: इलाज के लिए बाहर गए परिवार के घर चोरी, चोरों ने जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ, मामला वार्ड 20 शिवधाम मोहल्ले का
वार्ड नं. 20 शिवधाम मोहल्ले में निवासी प्रवीण खरोले अपनी पत्नी का इलाज कराने गोंदिया गए थे। 31 मार्च शाम 4 बजे लौटने पर घर का कुंदा टूटा मिला और अलमारी का सामान बिखरा था। चोर सोने-चांदी के जेवरात व 18 हजार रुपये नगद ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।