मानपुर: राष्ट्रीय बाघ आंकलन 2026: डेटा संग्रह कार्य 1 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक 4 चरणों में आयोजित किया जाएगा
Manpur, Umaria | Oct 29, 2025 राष्ट्रीय बाघ आंकलन 2026 के अंतर्गत डाटा कलेक्शन कार्य 1 दिसम्बर 2025 से 25 जनवरी 2026 के मध्य 4 चरणो मे अलग-अलग चक्रो मे आयोजित किया जाएगा।भारत के नागरिक जो 18 वर्ष या अधिक आयु के हैं वे वन्यप्राणी आंकलन कार्य के फेज-1 के अंतर्गत डेटा कलेक्शन कार्य में स्वयं सेवक के रूप मे शामिल हो सकते हैं।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकतम 27 स्वयं सेवक शामिल किये जाएंगे।