अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा शुक्रवार को 11:00 बजे शहर के मौलाबाग और पटेल नगर वार्ड संख्या 26 में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाते हुए यह बताया गया कि अगलगी की घटना घटने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। मॉक ड्रिल कराया गया और पंपलेट का वितरण किया गया।