बाह क्षेत्र के नहटौली गांव में सोमवार शाम 5 बजे बीहड़ों के बीच विराजमान मां मंशा देवी के मंदिर पर होली के अवसर पर फाग गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई और होली के पारंपरिक फाग गीतों का आनंद लिया। फाग गायक राजेन्द्र डंडौतिया ने अपने साथियों के साथ “नहटौली गांव बड़ों अलबेला, जाके बीहड़ में