थाना रामपुर मथुरा के पर्वतपुर के पास बुधवार रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। श्यामपुर पेनीपुर निवासी हरिकेवल (18) पुत्र भारत चौहान और पवन कुमार (20) पुत्र राजेश कुमार सीडी डीलक्स बाइक से मेला देखकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।