चूरू: नई सड़क स्थित आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी में नकली सोना रखकर 47 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Jul 21, 2025 चूरू शहर के नई सड़क स्थित आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी में नकली सोना रखकर 47 लाख 39 हजार 682 रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया हैं। इस लाखों रूपए की धोखाधड़ी में फाइनेंस कंपनी के चार स्टाफ और दो ग्राहक शामिल हैं। ऑडिटिंग में इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्टाफ सहित 6 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया हैं।