चंचला महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। लगभग 30000 कलश को सजाकर तैयारकर लिया गया है। सभी में जल भर दिया गया। गुरुवार रात 8:00 बजे तक मंदिर को सजाने का कार्य जारी था। वही मंदिर प्रांगण तथा पूरे शहर को रंग-बिरंगे लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है इसके अलावा मंदिर के अंदर तथा बाहर फूल लगाए गए हैं वहीं महोत्सव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।