चंडी: केवई गांव: पति ने नशे में पत्नी को पीटा, पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Chandi, Nalanda | Jun 24, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के केवई गांव में विकेन्द्र मिस्त्री ने अपने पत्नी करिश्मा कुमारी को मारपीटकर कर जख्मी कर दिया। इस मामले में चंडी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित करिश्मा ने बतायी की मेरे पति अक्सर शराब के नशे में आकर गाली गलौज कर हमे मारता पिटता है। इस मामले में मंगलवार की सुबह 11 बजे थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।