चांदवा: बेलांगा में जल, जमीन और जंगल की रक्षा के लिए ग्रामीण हुए एकजुट
चंदवा के सुदरवर्ती ग्राम बेलंगा में जल जमीन जंगल तथा वन अधिकार कानून 2006 की रक्षा को लेकर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे भारी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए। कार्यक्रम का संचालन सुधीर मुंडा ने किया है। कार्यक्रम के उपरांत बीज बैंक का उद्घाटन भी किया गया है। मौके पर बाहर से आये वक्ताओं ने पेसा कानून ,वन अधिकार कानून ,ग्राम सभा को लेकर विचार विमर्श किया।