रहली: रसोई गैस संकट व कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, हाथ-ठेले पर चाय बनाकर जताया विरोध
Rehli, Sagar | Mar 24, 2026 युद्ध के हालातों से उपजे गैस संकट और सिलेंडरों की किल्लत को लेकर अब सियासत गरमा गई है। मंगलवार को रहली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष संजय पटैरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली और मोदी-मोहन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।