कैराना कोतवाली पर तैनात एसआई जितेंद्र कुमार त्यागी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान खुरगान बाईपास फ्लाईओवर के निकट एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसकी तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। बुधवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि मौके से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली में लाया गया। आरोपी का नाम जावेद है।