सासाराम: रोहतास में मीडिया प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, निर्वाचन गाइडलाइन पर हुई विस्तृत चर्चा
Sasaram, Rohtas | Oct 11, 2025 रोहतास में मीडिया प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, निर्वाचन गाइडलाइन पर हुई विस्तृत चर्चा। शनिवार को दोपहर क़रीब 2 बजे समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में मीडिया का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने की। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मीडिया संबंधी गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दी।