पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा रोड पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा रोड में सड़क दुर्घटना में कर्जा निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार की रात्रि करीब 8:00 बजे कर्जा निवासी अजय शर्मा जो मौना की तरफ से जा रहा था तभी मनोरा चौक के नजदीक ब्रांच रोड से तेज रफ्तार में आ रहे हैं मोटरसाइकिल से ठोकर लग गया जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।