बेलसर थाना क्षेत्र के मौना चौक के नजदीक सड़क दुर्घटना में हाजीपुर निवासी अनिल कुमार घायल हो गया। बुधवार की रात्रि करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के तरफ से हाजीपुर निवासी अनिल कुमार मोटरसाइकिल से आ रहा था तभी दूसरी दिशा से जा रहे टेंपो से ठोकर लग गई जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।