मुरादाबाद: मूंढापांडे पुलिस ने शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया भांडाफोड़ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना मुंढापांडे इलाके के गांव सरकड़ा खास में लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक अवैध सलाह बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान संभल जनपद के एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। जिस पर 45 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह फैक्ट्री सरकारी बंद पड़े आईटीआई के एक कमरे में संचालित की जा रही थी।