भाटपार रानी: देवउबारी गांव में दीपावली पर्व से पूर्व घर की सफाई के दौरान निकला अजगर, महिला बेहोश हुई, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
गुरुवार की शाम को 5:00 बजे बरहजन तहसील क्षेत्र के देवउबारी गांव में दीपावली पर्व से पूर्व अश्वनी कुमार सिंह के घर मकान की सफाई का काम चल रहा था ।इसी दौरान एक अजगर को देख महिला बेहोश हो गयी। हल्ला होने पर ग्रामीण भी पहुंच गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी।वन विभाग के टीम ने तुरंत अजगर का रेस्क्यू किया ।यह अजगर 10 फीट का बताया जा रहा है।