करीमगंज निवासी सुभाष कश्यप की बेटियां 8 वर्षीय सलिता और 13 वर्षीय ललिता सुबह-सुबह खेत किनारे मिट्टी लेने गई थीं। बताया जाता है कि मिट्टी खोदते वक्त अचानक ढाय भरभराकर गिर गई और दोनों बहनें उसके नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग दौड़े और किसी तरह मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला।