टिकारी अनुमंडल अंतर्गत गुरारू के डीहा में डिफेंस कॉरिडोर निर्माण की मांग गुरुआ विधायक डॉ. उपेन्द्र प्रसाद ने नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात के बीच रखी। डीहा पहाड़ के समीप डिफेंस कॉरिडोर निर्माण को लेकर एक मांग पत्र सौंपा और इस परियोजना की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। रक्षा मंत्री को सौंपे गए पत्र में विधायक ने याद दिलाया