शिवपुरी शहर की फिजिकल थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात में तत्परता दिखाते हुए, युवती को जान से मारने की नीयत से जहर (इल्ली मार दवा) पिलाने वाले आरोपी को महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और वारदात स्थल से साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं।