दुमका की रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका शाखा की बैठक आज बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने की। सचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने, पारदर्शिता बढ़ाने और जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्णय लिए गए।