मथुरा: वृन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज से NRI ग्रीन के अध्यक्ष ने माफी मांगकर कहा- उसी रुट से निकालें पदयात्रा
संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा में बैंड बाजे और अतिशबाजी का विरोध कर सुर्खियों में आए NRI ग्रीन सोसायटी के अध्यक्ष आशु शर्मा रविवार सुबह राधा केलिकुंज आश्रम पर प्रेमानंद महाराज से मिले। उन्होंने महाराज श्री के समक्ष शाष्टांग प्रणाम कर इस प्रकरण पर माफी मांगी, उन्होंने प्रेमानंद महाराज से पुनः उसी रूट से पदयात्रा निकालने का आग्रह किया।