गाज़ीपुर: गाजीपुर जिले की सातों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, प्राप्त 283 शिकायतों में 38 का हुआ निस्तारण
गाज़ीपुर में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील सदर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिले की सातों तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 283 शिकायतें/प्रार्थनापत्र दर्ज हुए, जिनमें से अधिकारियों ने मौके पर ही 38 शिकायतों का निस्तारण किया।