गाज़ीपुर: गाजीपुर में यातायात माह के तहत 1100 वाहनों का चालान किया गया, 150 वाहनों को किया गया सीज
गाजीपुर में यातायात माह के तहत शनिवार को गाजीपुर पुलिस,यातायात पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान डग्गामार, अनफिट और नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 11 सौ वाहनों का चालान किया गया, जबकि 150 वाहनों को सीज किया गया। इन वाहनों को पुलिस लाइन सहित अन्य जिलों के थानों पर खड़ा कराया गया है।