दतिया नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने उनाव झांसी बाईपास पर फ़िल्टर के पास चोरी की मुरम का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को किया जब्त
शनिवार दोपहर 2:00 बजे कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए उनाव झांसी बाईपास पर फ़िल्टर के पास चोरी की मुरम का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी की मुरम का परिवहन कर रहा है।