बीना: सर्वोदय चौराहे के पास स्थित होटल में नगर रत्न सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राएं और गौसेवा सदस्य किए गए सम्मानित
Bina, Sagar | May 13, 2025 नगर रत्न अलंकरण समिति के द्वारा प्रतिवर्ष नगर रत्न सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसके चलते मंगलवार को सर्वोदय चौराहे के पास होटल में नगर रत्न एवं नगर गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे, तहसीलदार शुभम दीक्षित, कैप्टन महेश दत्त तिवारी, किरण गांधी शामिल हुए।