बताया जा रहा है कि चोराव्रत सिर्फ कसबा में ही मनाया जाता है। सूर्य पूजा पर आधारित लोक आस्था पर्व चोराव्रत मन्नत पूर्ण होने पर ही किया जाता है। यह पर्व दीपावली के एक दिन बाद से मनाया जाता है। आज गुरूवार शाम 7 बजे तक नगर के करीब एक दर्जन घरों में चोराव्रत का त्योहार मनाया जा रहा है।