झाँसी के समथर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति की सांप के काटने से दुखद मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान भीकम सिंह पाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, भीकम सिंह पाल अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।