हमीरगढ़: संस्कृत विद्यालय हमीरगढ़ ने जिले में प्रथम और राज्य स्तरीय मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया
हमीरगढ़। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हुआ। सेठ घासी लाल सामर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, हमीरगढ़ के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी संस्कृत शिक्षा,डॉ. कृष्णगोपाल जांगिड़ ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।