नूरसराय: बारा बिगहा पंचायत भवन में सेहत का महाकुंभ, 250 से अधिक ग्रामीणों की हुई जांच
नूरसराय प्रखंड के बारा बिगहा पंचायत भवन में रविवार की सुबह 10:30 बजे के करीब स्वास्थ्य सेवा का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। मेडी ब्रिज डायग्नोस्टिक के सौजन्य से तथा जनहित सेवा सदन के तत्वावधान में आयोजित भव्य फ्री हेल्थ कैंप में 250 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। सुबह से ही पंचायत भवन परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं, बुजुर्गों और युवा