जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में देश के सबसे प्रतिष्ठित हैंडीक्राफ्ट महोत्सव मे से एक फोरहेक्स फेयर 2025 की शुरुआत विधिवत रूप से हुई शुरू।इसका औपचारिक उद्घाटन सिविल लाइन विधानसभा से विधायक गोपाल शर्मा ने दीपक प्रज्वलित कर किया।4 दिवसीय फेयर का 11वां संस्करण 24 नवंबर तक जारी रहेगा जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए दिग्गज कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे है।