गोरौल: सर्वोदय पुस्तकालय कटरमाला में चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के सर्वोदय पुस्तकालय कटरमाला परिसर में मंगलवार को 1 बजे दिन में चक्रवती सम्राट अशोक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अजय कुशवाहा, सुभाष चंद्र सिंह, चितरंजन गगन ने संजुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता एवं संचालन अरविंद कुमार शरण ने किया।