झांसी: मोबाइल न देने पर युवक ने सैयरगेट निवासी युवक पर घर के बाहर चाकू से किया हमला, झांसी कोर्ट ने सुनाई 10 साल जेल की सजा
Jhansi, Jhansi | Aug 26, 2025 सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फ़ौजदारी पुष्पेंद्र राजपूत ने मंगलवार को बताया कि नवाबाद थाना क्षेत्र के सैंयर गेट निवासी सोहेल ने दिसंबर 2017 में नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।वह अपने घर के बाहर खड़ा था इसी बीच मोहल्ले का ही रहने वाला अरशद आया और मोबाइल मांगने लगा मोबाइल न देने पर उसने पीछे से चाकू से वार कर दिया था झांसी कोर्ट में 10 साल की सजा सुनाई।