हुज़ूर: खरबई बस हादसे में घायल भोपाल के युवक की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Feb 5, 2024 रायसेन के खरबई में बारातियों से भरी बस पलटने के बाद एक घायल युवक की आज उपचार के दौरान मौत हो गई| युवक भोपाल के करोद का रहने वाला था| मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है| पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई है