लखीसराय: जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के झुलौना पावर ग्रीड के समीप दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक जख्मी।
रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र का झूलना पावर ग्रिड के समीप दो बाइक के आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से निजी वाहन से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। बाइक सवार बांका जिले के कटोरिया गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र प्रेम यादव बाइक से लखीसराय की ओर आ रहे थे आने के दौरान ही घटना घटी ।