झांसी: बिजौली में माताटीला बांध का पानी पहुंचा, अब भरी जाएंगी टंकियां, 40 हजार घरों को इस माह से पेयजल सप्लाई की उम्मीद
Jhansi, Jhansi | Apr 11, 2025 झांसी महानगर में लंबे अर्से बाद पानी का संकट दूर होने वाला है। महानगर पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब माताटीला बांध से पानी छोड़ा गया है, जो बबीना होते हुए गुरुवार रात को बिजौली राजगढ़ तक पहुंच गया। अब महानगर की पानी टंकियां भरी जाएंगी। उम्मीद है कि इसी माह से 40 हजार घरों को पेयजल की सप्लाई शुरू हो जाएगी।