चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम रेही से 02 आरोपियों के कब्जे से 31 शीशी कोडिन युक्त कफ सिरप जप्त कर की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निवेदन में चलाया जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत चितरंगी थाना प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रेही में छापे मार कार्यवाही के दौरान 02 युवकों के कब्जे से 31 सीसी कोडिन युक्त कफ सिरप कीमती 5270 रुपए जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया।