चितरंगी: बरगवां पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार,आरोपी पहुंचा जेल।
बरगवां पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस पीड़िता ने बरगवां थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था की उसके रिश्ते के देवर ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया है जहां पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी युवक के तलाश में जुट गई थी जहां आज युवक को गिरफ्तार किया गया।