फरीदाबाद: फरीदाबाद के एकता विहार इलाके में घर से कोर्ट जा रहे युवक को रास्ते में रोककर बदमाशों ने बुरे तरह पीटा।
फरीदाबाद के एकता विहार इलाके में एक युवक को रास्ते में रोक कर बदमाशों ने बुरी तरह पीट दिया।जिसके चलते उसे बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल युवक के मुताबिक वह घर से कोर्ट जाने के लिए निकला था कि रास्ते में कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया ।जिसके चलते उसे काफी गंभीर चोटें आई हैं।