सीतापुर: शिवपुरी में सड़क के किनारे कार खड़ी कर आबकारी इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, अस्पताल लाने पर हुई मौत
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में सड़क के किनारे कार खड़ी कर आबकारी इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली है।इसके बाद आबकारी इंस्पेक्टर को परिवार के सदस्यों के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए भेजा है। परिवार में मातम का माहौल है।