करछना तहसील में तैनात एसडीएम भारतीय मीणा के कार्य शैली से नाराज अधिवक्ताओं में अब सीधे टकराव की शक्ल लेती जा रही है। बार एसोसिएशन व वेलफेयर एसोसिएशन संयुक्त निर्णय के चलते एसडीएम न्यायालय में बीते चार दिनों से कोई भी अधिवक्ता पेश नहीं हुआ। जिससे तहसील में आने वाले फरियादियों को भी काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही न्यायिक कामकाज भी पूरी तरह प्रभावित हुआ है।