बेनीपुर: आर्केस्ट्रा के तीन कलाकारों पर चाकू से हमला, बेनीपुर अस्पताल में चल रहा इलाज
चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल शिवम कुमार सिंह, विनय मिश्रा, सत्यम मिश्रा को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर डीएमसीएच गुरुवार को रेफर किया गया। शिवनगर घाट में आर्केस्ट्रा के कलाकार खुशी कुमारी ने उक्त तीनों कलाकार को चाकू से मारकर घायल कर दिया तथा अपने ऊपर भी चाकू चला कर घायल कर ली। सभी घायलों के साथ आर्केस्ट्रा के अन्य महिला कलाकार भी अस्पताल आई थी।