लालगंज के बसंता जहानाबाद स्थित गंडक घाट पर हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने गंडक नदी में पुण्य स्नान किया। स्नान को लेकर घाट पर मेला जैसा माहौल बना रहा और पूजन सामग्री की दुकानों की भी भरमार दिखी। हालांकि भारी भीड़ के बावजूद गंडक घाट पर सुरक्षा व्यवस्था नदारद रही। न तो एसडीआरएफ टीम की तैनाती की गई थी और न ही स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी नजर