झुंझुनू: शेखावाटी क्षेत्र में सप्लाई के लिए 4 करोड़ रुपये की कीमत का अवैध गांजा, कंटेनर की छत में छिपा रखा था 800 किलोग्राम गांजा
झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में DST टीम झुंझुनूं और उदयपुरवाटी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। टीम ने नाकाबंदी कर एक कंटेनर में छुपा कर लाई जा रही अवैध गांजे की बड़ी खेप पकड़ी थी। झुंझुनूं एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आसाम से शेखावाटी क्षेत्र में सप्लाई होने वाली बड़ी खेप पकड़ी गई है।