आरा: श्रीरामपुर गांव स्थित आहार में डूबे युवक का शव दूसरे दिन हुआ बरामद, पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया शव का पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Jul 7, 2024 भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव स्थित आहार में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव सोमवार की सुबह बरामद किया गया है। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी बैजनाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र कौशल सिंह है एवं पेशे से मजदूर था।