दिल्ली के जंगपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी फरहाद सूरी ने आम आदमी पार्टी के आरोपो को बेबुनियाद बताया है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेता मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं इसीलिए ए लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. बता दे गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा से पैसे लेने का आरोप कांग्रेस प्रत्याशियों पर लगाया है.